आईएम का दावा, मुंबई धमाके हमने किए!

पिछले साल दंगों का दंश झेल चुकी बरेली में ही यह चिट्ठी क्यों मिली। इस चिट्ठी में बरेली में भी 4 अलग-अलग ठिकानों पर बम प्लांट करने के बारे में जिक्र किया गया है। चिट्ठी के अंत में लिखा गया है कि मिशन फतह अब्दुल वीजल। इसका मतलब क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। चिट्ठी के बीच में तारे की शेप में कुछ बनाया गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था बृजलाल ने बताया कि इस चिट्ठी के माध्यम से केवल सनसनी फैलाने को साजिश है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है।
मुंबई में हुए बम धमाकों के बाद से उत्तर प्रदेश में अफवाह फैलाने का यह सिलसिला चल रहा है। इससे पहले यूपी के ही मेरठ में लोगों को अफवाहों भरे फोन आ रहे हैं। इसमें उन्हें शहर में बम विस्फोट करने की एवज में करोड़ों रुपए देने की पेशकश की जा रही है। लोग इसकी जानकारी पुलिस को दे चुके हैं। पुलिस इस मामले में पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फोन कॉल कहां से आई हैं। इसमें भी आईएम के बारे में ही जिक्र किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इन सभी वाकयों के पीछे कुछ शरारती तत्व हैं। जो सिर्फ उत्तर प्रदेश में सनसनी फैलाना चाहते हैं। इसके बावजूद भी एहतियात के तौर पर इन सारे मामलों में पूरी छानबीन की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन सभी मामलों का मुंबई में हुए बम धमाकों से कोई संबंध होने से इंकार किया है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन बम धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश को ही क्यों निशाने पर रखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications