सत्‍य साईं बाबा के निजी कमरे ने फिर उगला अरबों का खजाना

Satya Sia Baba
पुट्टापर्थी। लाखों लोगों की आस्‍था का केन्‍द्र बन चुका सत्‍य साईं बाबा का निजी कमरा खोला गया। इस कमरे ने एक बार फिर से खजाना उगला है। खबर लिखे जाने तक कमरे से प्राप्‍त नगद और आभूषणों की गिनती जारी है। यजुरी मंदिर स्थित साईं बाबा के निजी कमरे से जो नगद बरामद हुआ है वह लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये बताया जा रहा है। इतना ही नहीं बाबा के कमरे से जो 34 किलोग्राम सोना और 300 किलोग्राम चांदी भी मिला है।

आपको बताते चलें कि यजुर मंदिर स्थित बाबा का निजी कमरा खोलने को लेकर पहले काफी विरोध किया गया था। मगर बाद में मंदिरों के ट्रस्टियों ने बैठक की और फिर दरवाजा खोलने का फैसला किया। दरवाजा खुला तो बाबा के कमरे से अकूल संपत्ति बाहर आई। पुट्‍टपर्थी में सत्यसांईं बाबा के निजी कमरे में मिली बेशुमार दौलत से सब हैरान है लेकिन लोगों का कहना है कि जो भी नगदी, सोना या चांदी मिली है, वह उनके भक्तों द्वारा चढ़ावे के रूप में भेंट की गई है।

आपको बताते चलें कि सत्‍य साईं बाबा के निधन के बाद जब उनका कमरा खोला गया था लगभग 60 किलोग्राम सोना, बेशकीमती हीरे ज्‍वाहरात, और करोड़ों की नगदी प्राप्‍त हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे संपत्ति को सरकार को जब्‍त करने के आदेश दिये थे। उसके बाद फिर ट्रस्टियों और बाबा के संबंधियों में संपत्ति को लेकर खासा विवाद हुआ था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+