आतंकी पति को गिरफ्तार करावाने वाली पत्नी को 25 हजार का इनाम

जी हां अब आपको याद आ चुका होगा। बताते चलें कि गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में गिरफ्तार शहजाद रंगरेज की पत्नी को उसकी बहादुरी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। उधर, शहजाद को मेट्रो कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दस दिन के रिमांड पर लिया है। मुंबई बम धमाके के बाद अहमदाबाद में देसी बमों से धमाके कर सांप्रदायिक दंगे भड़काने की योजना बना रहे शहजाद रंगरेज को उसकी पत्नी रेशमा रंगरेज ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके पकड़ा दिया था।
गौरतलब है कि शहजाद मूल रूप से यूपी के झांसी का रहने वाला है और कानपुर व झांसी से हथियार लाकर गुजरात में बेचने का काम भी करता है। पत्नी रेशमा ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह शहजाद के साथ तकरार होने पर उसने उसे पाइप से मारा तथा देसी बम लेकर मोहल्ले में धमाका करने की धमकी दे रहा था। रेशमा बम उसके हाथ से छीनकर छत पर चली गई तथा वहां से कूदकर एक मस्जिद में जा छिपी थी।
पति के गिरफ्तार होने के बाद रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसे इस बात का कोई गम नहीं कि उसका पति जेल जा रहा है मगर उसे इस बात की खुशी जरुर है कि उसपे अपने पति के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि रेशमा की बहादुरी से शहर एक बड़ी घटना से बच गया।
मालूम हो कि मालूम हो कि मुंबई बम धमाकों की जांच के लिये एसटीएफ की टीम इस समय अहमदाबाद और बैंगलुरु में है। उसी समय गुजरात पुलिस को अहमदाबाद में देसी बमों के जरिए बम धमाके करने की साजिश को उजागर करने में सफलता मिली । रविवार सुबह दाणीलीमड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले शहजाद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसका पति देसी बम बना रहा है तथा अहमदाबाद में धमाके करने की साजिश रच रहा है। दरअसल बात यह थी कि शहजाद रेशमा को रोज पीटता था और वी उसकी इस हरकत से तंग आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications