हरियाणा के जींद में नोंच-नोंच कर खा रहे थे बच्ची का शव

Haryana Police
जींद। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रजबाहा नंबर 7 के समीप एक मासूम बच्ची का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का पता तब चला जब गलियों के आवारा कुत्ते एक मासूम बच्ची के शव को नोच-नोच कर खा रहे थे। लोगों ने बच्ची के शव को कुत्तों से छुड़वाकर घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। शनिवार सुबह जींद सिटी स्टेशन से कुछ युवक जींद सामान्य बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। युवकों ने देखा कि कुछ कुत्ते मुंह में मास का टुकड़ा उठाए हुए हैं।

युवकों ने नजदीक जाकर देखा तो मास का टुकड़ा एक लगभग 9 माह के बच्ची का था। लोगों ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना जी.आर.पी. को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी बृज पाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि कुत्तों के कब्जे से छुड़वाया गया शव एक बच्ची का है। पुलिस ने नजदीकी क्षेत्र की जांच की तो पाया कि बच्ची का शव नजदीकी एक गड्ढे में दबाया हुआ था। शव अधिक दबा नहीं होने के कारण कुत्तों ने उसे खोदकर निकाल कर अपना भोजन बना लिया। थाना प्रभारी ने आशंका जताई है कि बच्ची की जन्म के दौरान मौत हो गई होगी।

परिजनों ने बच्ची के शव को शमशान घाट की बजाय जमीन में दबाया होगा लेकिन शव को ठीक तरह से नहीं दबाए जाने के कारण कुत्तों ने उसे अपना भोजन बना लिया। उधर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी आशंका जताई कि मृतक बच्ची किसी बिन ब्याही मां की है।

समाज के डर से बिन ब्याही मां ने लड़की को मारकर उसे दफना दिया होगा। जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया। शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रखा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+