क्रेडिट, डेबिट कार्ड की क्लोनिंग करने वाले पकड़े गए

ATM
नई दिल्ली। क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले सावधान रहें। पुलिस ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कररनेवाले दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से कई बैंकों के आठ डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

आदर्श नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक क्लोनिंग कार्ड से रुपये निकालने के लिए आजाद पुर के एसबीआई एटीएम के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को छह कार्ड मिले जिसमें एक भी उसके नाम से नहीं था।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि फाइनेंस कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात बड़ौत निवासी विपिन से हुई थी। उसने उसे अपने दोस्त कमल से मिलवाया जो दुकान में काम करता था। यहां वे कार्ड स्वैप करने वाली मशीन में एक और मशीन लगा देते थे।

उस दूसरी मशीन में कार्ड के स्वैप करते ही सारा डाटा उसमें आ जाता था। उसके बाद कार्ड का क्लोन तैयार कर लिया जाता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+