जेल प्रशासन को सुरेश कलमाड़ी के ब्रेन को स्कैन कराने का आदेश

Suresh Kalmadi
नई दिल्ली। कामनवेल्थ गेम के दौरान गेम करने के आरोपी खेल आयोजन समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेश कलमाड़ी अंदर ही अंदर डरे हुए हैं। उनको लगता है कि उनपर हमला हो सकता है। उन्होंने अपनी स्वास्थ्य जांच की भी मांग की है।

आशा जतायी जा रही है कि एक दो दिन के भीतर उनके मस्तिष्क की एमआरआई (मैगनेटिक रिजोनेंस इमेजिंग) कराई जाएगी। कलमाड़ी इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी एमआरआई लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में होगी। शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने इसका आदेश तिहाड़ जेल अधीक्षक को दिया।

आपको बता दें कि सुरेश कलमाड़ी ने गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष सीबीआई जज तलवंत सिंह की कोर्ट में अर्जी लगाकर कहा था कि उनकी मेडिकल जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने मेडिकल जांच करवाने के लिए तिहाड़ जेल अधीक्षक को आदेश दिया था। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट शनिवार को सौंपने के लिए कहा था।

जेल अधीक्षक ने शुक्रवार को मेडिकल जांच करवा कर रिपोर्ट शनिवार को विशेष कोर्ट में जमा की। इसमें कहा गया है कि कलमाड़ी के मस्तिष्क में कुछ समस्या है जिसके लिए उनके मस्तिष्क की एमआरआई करवानी होगी। कोर्ट ने एमआरआई की रिपोर्ट 21 जुलाई को कोर्ट में जमा करवाने का भी आदेश दिया है। वहीं कलमाड़ी ने विशेष सीबीआई जज तलवंत सिंह से अपने ऊपर हमले की भी आशंका जतायी है। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि उन्हें लगता है उनपर हमला हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें और जेल के अन्य कैदियों को सुनवाई के लिए अलग-अलग वैन से कोर्ट ले जाया जाए। इस मामले के अन्य आरोपी ओसी के पूर्व सचिव ललित भनोत और पूर्व दूरसंचार मंत्री राजा भी पहले ऐसा डर जता चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+