गाजियाबाद में इमारत ढही, 3 मरे, कॉन्‍ट्रैक्‍टर गिरफ्तार

Building Collapse
गाजियाबाद। दिल्ली से लगा गाजियाबाद का शालीमार गार्डन इलाका शनिवार को उस समय शोर और धूल के गुब्बारे से भर उठा जब एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इस इमारत के गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में अभी भी पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से कांट्रेक्टर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा, जो अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अब भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के रहने वाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि इमारत ढाई बजे गिरी। इसमें 30 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिक क्रांति तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किशन सिंह चौहान नाम के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। क्रांति तिवारी दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है।

एसपी सिटी गाजियाबाद ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य ठेकेदार किशन सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी लोगों की गिरफ़्तारी के लिए टीम लगी हुई है। दोनों बिल्डर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। साथ ही एक आर्किटेक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में प्लॉट नंबर 7 पर बन रही इमारत इस इमारत का निर्माण पिछले डेढ़ साल से जारी था। लेकिन शनिवार दोपहर को इस बिल्डिंग के अचानक भरभरा कर गिरने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत और बचाव के लिए नोएडा से नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से एयरफोर्स के जवान भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। सूत्रों ने बताया कि इस मकान पर कई केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इस इमारत को बनाने में घटिया सामाग्री का उपयोग किया जा रहा था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+