बम धमाकों के तार यूपी में तालाश रही मुंबई एटीएस
लखनऊ। मुंबई बम धमाकों के बाद राज ठाकरे ने तो उत्तर प्रदेश व बिहार के ओर उंगली उठाकर अपनी सोच का परिचय दे दिया। राजठाकरे के बयान से एक पायदान आगे मुम्बई एटीएस ने फैजाबाद व आजमगढ़ में छापेमारी कर साबित किया कि वह भी यूपी व बिहार को केन्द्र में रखकर जांच कर रही है।
मुंबई एटीएस ने शुक्रवार की देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर फैजाबाद व आजमगढ़ के कुछ इलाकों में छापे मारे। बताया गया कि इस दौरान एटीएस की टीम आतंकी सलमान के घर गयी जहां उन्होंने सलमान के घरवालों से पूछताछ की।
मुम्बई में जब भी बम धमाके व अन्य कोई आतंकी घटना हुई तफ्तीश हमेशा यूपी की ओर घूम गयी। मुम्बई पुलिस यह साबित भी कर दिया कि आतंकियों के सम्बंध यूपी के पूर्वांचल जिलों से जुड़े हैं। बम धमकों की जांच कर रही मुम्बई एटीएस की टीम शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश आ गयी। यूपी पुलिस के साथ टीम ने फैजाबाद का रूख किया।
फैजाबाद में उनका निशाना था आतंकी सलमान का घर। पुलिस को शक है कि आतंकी सलमान उनको इस बारे में केई जानकारी उपलब्ध करा सकता है। हालांकि सलमान फिलहाल फरार है लेकिन फिर भी पुलिस घरवालों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उसने घर वालों से मिलने या उनसे सम्पर्क करने की कोई कोशिश की हो जिससे घटना के बारे में कोई सुराग मिल जाए।
बताया जाता है कि सलमान का सम्बंध इण्डियन मुजाहिददीन है जिस पर बम धमाके कराने का शक जताया जा रहा है। फैजाबाद के बाद जांच अधिकारी आजमगढ़ गये जहां उन्होंने कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और यह पता लगाने का प्रयास किया कि बम धमाकों से पहले इलाके में किन-किन लोगों का आना जाना रहा।
उधर मेरठ से मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यवसायी को फोन कर बम धमाके कराने के लिए एक कराड़ रुपये देने की पेशकश की। व्यापारी को फोन पर कहा गया कि यदि वह मेरठ में बम धमाका कराने में उनका साथ दे तो बदले में उसे भारी रकम दी जाएगी।
मामले की जानकारी होने के साथ ही पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। व्यापारी को आए फोन की जानकारी निकालने के लिए जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की पता चला कि फोन इन्टरनेट से किया गया है। फिलहाल पुलिस फोन करने वाला आईपी ऐड्रेस खोजने का प्रयास कर रही है।
;











Click it and Unblock the Notifications