हरियाणा: 2 करोड़ की फिरौती की साजिश रचने वाले 2 गिरफ्तार

Hariyana: Planning of the abduction, 2 arrested
हिसार। 2 करोड़ की फिरौती की साजिश रचने के मुख्य दो आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के कराला गांव वासी धर्मबीर तथा उसके सहयोगी लोहारी राघो के बलजीत उर्फ धोला को सीआईए पुलिस की टीम ने पकड़ा है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से एक पिस्तौल, एक मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद करेगी।

गत 2 जून को हिसार के मॉडल टाउन निवासी मनोहर पुत्र बिशन दास पर सुबह के समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की तथा बाद में फोन कर उनसे दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए टोहाना के सुनील पुत्र नरेश कुमार, कैमरी रोड वासी राजेश पुत्र सूरत धानक तथा एचएयू की फार्म कालोनी के रहने वाले जितेंद्र पुत्र नौंरग को 13 जून को काबू कर लिया था।

बाद में पूछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया था कि उसने तथा उसके दो अन्य सहयोगियों ने धर्मबीर के कहने पर गोली चलाई थी ताकि मनोहर को डराकर उससे फिरौती की रकम वसूली जा सके। पूछताछ में बडाला गांव के कुलबीर उर्फ तानसेन का नाम भी सामने आया जिसे पुलिस ने 22 जून को गिरफ्तार किया था। कुलबीर ने बताया था कि उसने धर्मबीर को ऐसे व्यक्ति की पहचान करने को कहा था जिससे मोटी रकम वसूली जा सके। धर्मबीर ने इस काम की जिम्मेवारी आरोपी सुनील को सौंपी जिसने अपने साथियों की मदद से प्रोपर्टी डीलर का व्यवसाय करने वाले मनोहर की शिकार के रूप में पहचान की।

धर्मबीर ने सुनील को टारगेट पर काम करने की हरी झंडी दे दी जिस पर सुनील ने अपने दो अन्य साथियों के साथ गत 2 जून को मनोहर पर उसके घर के सामने गोलियां दागी जिसमें मनोहर बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी गाड़ी के शीशे गोली लगने से टूट गए। फायरिंग के बाद धर्मबीर ने फोन से मनोहर को दो करोड़ रुपए की फिरौती देने के लिए कहा जिस पर पुलिस ने आरंभ में तीन तथा बाद में एक व कल मुख्य आरोपी धर्मबीर तथा उसके सहयोगी को काबू कर एक बड़े मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए सीआईए की टीम जिसमें उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, हवलदार विरेंद्र सिंह, महाबीर सिंह, सिपाही अमरदीप तथा कर्मबीर शामिल थे, ने कड़ी मेहनत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+