तिलमिलाई मायावती ने कहा, राज ठाकरे और आतंकवादी में कोई अंतर नहीं

बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि जहां आतंकवादी सिलसिलेवार बम धमाकों का सहारा लेकर देश की एकता और अखंडता तोड़ना चाहते हैं वहीं राज ठाकरे देश की संवैधानिक व्यवस्था के साथ ही साथ एकता और अखंडता को चोट पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिये राज ठाकरे के पास एक ही सहारा है और वह है उनकी बेतूकी बयानबाजी।
मायावती ने कहा कि राज ठाकरे को इस बात पर गौर करना चाहिए कि इस प्राकर बचाकानी बयानबाजी आतंकवादियों एवं अन्य विघटनकारियों को बढ़ावा दे सकती है। ठाकरे को मालूम होना चाहिए कि यदि अगर मुंबई आज भारत की आर्थिक राजधानी है तो सिर्फ इसलिये कि वहां यूपी और बिहार के लाखों कामगार है और मुंबई को इसका दर्जा दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
अब देखना यह है कि मुंबई हमले के बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच शुरु हुआ वाकयुद्ध क्या रंग लाता है। क्या इस राजनीतिक बयानबाजी का असर मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों पर पड़ेगा। कामना तो यहीं है कि यह राजनीतिक बयानबाजी बेकसूरों पर न गुजरे मगर मायावती का पलटवार राज ठाकरे को आईना दिखाने के लिये काफी है। आपकी क्या राय है हमें जरुर बताइएगा। अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में लिखे। कमेंट बाक्स में लिखने से पहले अपने फेसबुक, जीमेल या फिर ट्विटर एकाउंट से लॉग इन करें।












Click it and Unblock the Notifications