मिड डे मिल में मिली छिपकली, 47 बच्चे बीमार

सभी बच्चों को शाम पांच बजे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। बाद में सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना से कुछ समय पहले ही शहर में स्थित स्कूल नंबर तीन में मिड डे मिल में छिपकली मिली थी। छिपकली मिलने की सूचना के बाद सभी स्कूलों में मिड डे मिल वितरण रुकवा दिया गया था। जिन स्कूलों में मैसेज देरी से पहुंचा, उन्हीं में बच्चों की हालत बिगड़ी। डोडाखेड़ी व गोबिंदगढ़ में फोन पहुंचने से पहले ही मिड डे मिल बंट चुका था।
इन स्कूलों के स्टाफ ने साफ आरोप लगाया कि इस्कॉन द्वारा भेजे मिड डे मिल खाने से ही बच्चों को उल्टी लगी और उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। गोबिंदगढ़ स्कूल के हैड टीचर जयकृष्ण शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने मिड डे मिल में आया पुलाव बंटवाना शुरू किया था। कुछ बच्चों ने पुलाव खाते ही उल्टी कर दी। साथ ही बताया कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं। इसी बीच कार्यालय से फोन आया कि मिड डे मिल का वितरण तुरंत रोक दें। स्कूल के चौथी कक्षा के कमलजीत, तीसरी के सददामहुसैन, आंशिक व राजकुमार और किरण व सीमा को उल्टियां लगने के कारण एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications