दिल्ली: सड़क हादसे में 3 स्टूडेंट की मौत

धर्मेंद्र दादरी कॉलेज में बीए का छात्र, नित्या कक्षा तीन और पूजा कक्षा दस कीछात्रा थी। जबकि निशा भी कक्षा दस की छात्रा है। गांव से जब यह चारों बाइक से जीटी रोड पर पहुंचे तो एक कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक दूर तक घिसटती चली गई। जिससे धर्मेंद्र, पूजा और नित्या की मौके पर ही मौत हो गई। निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तब तक कैंटर चालक फरार हो गया। निशा को अस्पताल में भरती कराया है।
तीन छात्र-छात्राओं की मौत की सूचना पाकर ग्रामीण जीटी रोड पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। जीटी रोड पर करीब चार घंटे तक ग्रामीणों ने जाम लगाए रखा और कैंटर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम दादरी सौम्य श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications