मुंबई बम ब्लास्ट में मिला सुराग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन संदिग्ध

मालूम हो कि मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद जांच तेज हो गई है। सभी जांच एजेंसियां एक जूट होकर काम जांच में लगी हैं। दादर ब्लास्ट के बारे में कहा जा रहा है कि दो लोग बस स्टॉप के पास आए। एक पहले आया और दूसरा कुछ देर बाद। दोनों ने 10 से 12 मिनट में बस शेल्टर पर बम रखे और दोनों दो अलग-अलग दिशा में चले गए। सीसीटीवी फूटेज मिलने के बाद ही इन लोगों के बारे में पूरी जानकारी मिल सकती है।
वहीं दूसरी तरफ जवेरी बाजार के सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध हाथ में काला छाता लिए हुए है। वो छाता लेकर स्कूटर के नजदीक पहुंचता है। बाद में धमाके में उसी स्कूटर के परखच्चे उड़ गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जवेरी बाजार में छाते में बम रखा गया था। गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई के तीन इलाके में महज दा मीनट के भीतर तीन बम धमाकों में 21 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ऐसे में देखना है यह है कि सुरक्षा एजेंसियों को सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग जांच एजेंसियों को आतंकियों तक पहुंचाने में कितनी कारगर साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications