प्रदेश की बदहाली के लिए कांग्रेस दोषी: मायावती

congress is responsible for UP's condition: Mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के विकास के लिए विशेष पैकेज नहीं दे रही है, जिस कारण उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है। बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन के कार्यो एवं चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मायावती ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जहां महंगाई बढ़ रही हैं वहीं प्रदेश का विकास भी बाधित हो रहा है।

उन्होंने बुंदेलखण्ड व पूर्वांचल की समस्याओं के लिए कांग्रेस को ही दोषी बताया। उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड और पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश की तस्वीर कुछ और ही होती यदि केन्द्र की संप्रग सरकार इस प्रदेश की जनता का वाजिब हक समय पर देती रहती तथा अस्सी हजार करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक सहायता पैकेज की जायज मांग स्वीकार कर लेती। मायावती ने कांग्रेस का गरीबों व आम आदमी की समस्याओं के प्रति लापरवाह और उदासीन बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई एवं भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए उसके नेता राज्य में तरह-तरह की नाटकबाजी कर रही है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस चुनाव नजदीक आने क साथ ही प्रदेश में मुद्दा तलाशने में जुट गयी है। साम, दाम, दण्ड, भेद जैसे हथकंडों का इस्तेमाल कर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाडऩे का प्रयास कर रही है।

खुद को कुशल शासक बताते हुए मायावती ने कहा कि बसपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बेशुमार हैं जिन पर सर्वसमाज के लोगों को संतोष है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में विकास व जनहित तथा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के बारे में काफी महत्वपूर्ण काम किये गये हैं जो कि पिछले चालीस सालों में अन्य पार्टियों की सरकारों द्वारा नहीं किये गये थे। उन्होंने पार्टी की कुछ कमियों की ओर पदाधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि राजनीति में गलतियों की जगह नहीं होती अत: ध्यान दिया जाए कि ऐसी उनकी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने के निर्देश दिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+