मूसलाधार बारिश में थम गई मुंबई, ठाणे में 11 मरे

आमची मुंबई के लगभग सभी इलाकों में शुक्रवार शाम जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों व गलियों में पानी भर गया। यही नहीं कई जगहों पर रेल की पटरियां पानी में डूब गईं, जिस वजह से उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। आधी से ज्यादा लोकल ट्रेनें 30 से 40 मिनट देरी से चलीं। लाखों लोग अपने ऑफिस देर से पहुंचे व शाम को देर से घर लौटे। शनिवार की सुबह भी कई इलाकों में लोकल ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है।
सियोन, माटुंगा, चम्बुर, विले पार्ले, बोरिवली, कांदीवली, मलाड, अंधेरी, मिलान, मलाड और धारावी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थित बन गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोलाबा में 24.7 मिलीमीटर, सैंटाक्रूज़ में 95.8 मिलीमीटर बारिश सुबह साढ़े ग्यारह से ढाई बजे के बीच में हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार दोपहर तक कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी या फिर रुक-रुक कर होती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications