उत्तर प्रदेश में एक दर्जन मोरों ने खाया जहर
कानपुर के शिवलीपुर थानान्तर्गत इन दिनों हलचल मची हैं। इलाके में मोरों की मौत से जहां प्रशासन परेशान हैं वहीं गांव वालों को भी डर सता रहा कि आखिर कौन है जो चोरी छिपे मोरों को जहर दे रहा है। इलाके में पिछले एक सप्ताह से लगातार मोरों की मौत हो रही है। मोरों की मौत के बाद जब वन विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया तो पता चला कि मोरों ने जहर खाया।
आखिरकार शक को पुख्ता करने के लिए मोरों का पोस्ट मार्टम कराया गया जिसमें जहर खाने की पुष्टिi हुई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि किसी ने मोरों को किसी ने जहर दिया वहीं इस बात की भी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मोरों की मौत कीटनाशक खाने से हुई हो। गांव वालों का कहना है कि इलाके के खेतों में अक्सर कीटनाशक डाले जाते हैं हो सकता है कि कीटनाशक मोरों ने खा लिया हो जिससे उनकी मौत हो गयी हो।













Click it and Unblock the Notifications