नेपाल ने बालकृष्णन पर लगे आरोपों से किया इंकार

बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्णन पर अवैध तरीके से 2 पासपोर्ट रखने का आरोप लगा था। जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी लिखी थी। इसके बाद बालकृष्णन ने कहा था कि वे मूल रूप से भारतीय हैं क्योंकि उनका जन्म हरिद्वार में हुआ था। जन्म के बाद जब वे 5 महीने के थे तब नेपाल लौट गए थे।
काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव के आंदोलन में शामिल बालकृष्णन पर भी भारतीय सरकार ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। यहां तक की उनके गुंडा होने के भी बयान आ रहे थे। फिलहाल बालकृष्णन इस समय बाबा रामदेव के साथ भारत में ही हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications