माया और मुलायम से तंग आ चुकी है यूपी की जनता: अमर सिंह

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि प्रदेश की आधी से अधिक आबादी पूर्वांचल में रहती है। फिर भी पूर्वांचल के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही है। प्रदेश में बिजली उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा अम्बेडकर नगर और सोनभद्र से जाता है लेकिन पूर्वांचल को ही 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाती। श्री सिंह ने कहा कि देश के अनूपुरक बजट में प्रदेश को 40 हजार करोड़ रूपये आवंटित किये जाते हैं लेकिन पूर्वांचल को 20 करोड़ रूपये ही दिया जाता है। ऐसे में क्षेत्र का समुचित विकास किस प्रकार हो सकता है।
उनका कहना है कि पूर्वांचल के विकास के लिए पूर्वांचल का प्रदेश के रूप में विकास होना अति आवश्यक है। उन्होंने पूर्वांचल राज्य के साथ पश्चिमांचल और बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की भी मांग की। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता (मा.) व (मु.) मायावती और मुलायम सिंह यादव राज्य से तंग आ चुकी है। श्री सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी लोक मंच इन दोनों दलों का विकल्प बनेगी। श्री सिंह ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि किसानों को बिजली व सिचाईं मुफ्त करना, विधायिका में युवाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण, किसान दुर्घटना बीमा को फिर से लागू करना, गोरखपुर में इंसेफलाईटिस मरीजों को अनुदान, सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
पूर्वाचल सहित बुंदेलखंड और पश्चिमांचल राज्य पार्टी के मुख्य मुद्दे होंगे। इस अवसर पर श्री सिंह ने विधान सभा चुनावों के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। उनकी पार्टी के उम्मीदवारों में राजेश प्रताप राय को कुशीनगर, अभय यादव को देवरिया के भाटपारानी, कृष्णा नन्द पाठक को रामपुर कारखाना, राकेश सिंह को रसड़ा, मनोज यादव को बलिया, ब्रिजेन्द्र सिंह को आजमगढ़, चन्द्रजीत सिंह को अतरौलिया, एमबी राजभर को शिवपुर, फतेह मोहम्मद खान को हमीरपुर, नलिनी शुक्ला को उन्नाव, परीदीन पासी को मोहनलालगंज, महिपाल सिंह राकेश को बख्शी का तालाब, सुनील सिंह विधार्थी को आयोध्या, मंगू त्यागी को असमोली, अजय कुमार दूबे को गोविन्द नगर, रंजीत बख्शी सिंह को सरोजनीनगर और सत्यदेव सिंह दादू को उतरौला का प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications