इंदौर: ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों को सजा-ए-मौत देने की मांग, आंदोलन

आपको बताते चलें कि बुधवार की रात को मरीमाता इलाके में एक दुकान से पानी बहने को लेकर हुए विवाद में वकील वीरेंद्र पुरोहित व उनके दो भांजों पीयूष व हिमांशु दवे पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में वीरेंद्र व पीयूष की घटना की रात ही मौत हो गई थी वहीं हिमांशु की गुरुवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई ।
इस हत्याकांड के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने काम बंद रखा था और महिलाओं ने चक्काजाम किया था। वीरेंद्र के दूसरे भांजे की भी मौत की खबर मिलने पर शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ अन्य लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने राजवाडे़ सहित अन्य स्थानों की दुकानों को भी बंद कराया।
इस हत्याकांड के आरोपी तीन भाइयों चंद्रमोहन, रामबाबू व बृजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तीन नौकर भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि मामले को काबू में कर लिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि कुछ अन्य लोगों की भी हिरासत में लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications