गुड़गांव: नहीं पकड़े गये सरपंच के हत्यारे, अब प्रदर्शन

ग्रामीणों ने सरपंच राकेश की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंचायत कर पुलिस को 6 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत कर रेल ट्रैक और हाइवे जाम करने का अल्टीमेटम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को गांव में महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता मानेसर के सरपंच ओमप्रकाश ने की। पंचायत में सरपंच की हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, पुलिस कमिश्नर को ट्रांसफर करने, एसीपी सिटी सुमेर सिंह यादव को टर्मीनेट करने की मांग की।
वक्ताओं का यह भी आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। वक्ताओं ने पुलिस को राजनेताओं के सामने बेबस होने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने न्यायिक जांच में तेजी लाने की भी बात कही। पंचायत में आए करीब 2 हजार लोगों ने हयातपुर के लोगों का हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया। यह भी कहा गया कि अगर 12.30 बजे तक यहां पर कोई अधिकारी नहीं आया तो वह आगे की रणनीति तय करने पर मजबूर होंगे। जब 1 बजे तक कोई अधिकारी नहीं आया तो ग्रामीणों ने गांव के पास के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रैक पर बैठने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications