दिल्‍ली: अवैध वसूली पर लोगों ने 2 पत्रकारों को पीटा

Delhi: Mob beaten 2 journalist for extorting money
दिल्ली। डाक्टर को धमकाने और वसूली के आरोप ने पुलिस ने दो टीवी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की पहचान दिनेश जैन और प्रवीन सैनी के रूप में हुई है। दिनेश स्थानीय क्राइम कंट्रोल न्यूज चैनल का सीनियर क्राइम रिपोर्टर है, जबकि प्रवीन उसका सहयोगी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम को पुलिस इलाके का गस्त पर थी उसी दौरान देखा कि डीडीए मार्केट में चौधरी क्लीनिक के पास भीड़ एकत्रित है। वहां जाने पर पता चला कि पांच युवक खुद को मीडियाकर्मी और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का एसडीएम का बताकर डा. शफीक अहमद (बीएएमएस) के पास गए थे। ये लोग डाक्टर से अवैध डिग्री पर प्रैक्टिस करने की बात कह कर गिरफ्तारी से बचने के लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

उत्तरी-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक डाक्टर पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं। डाक्टर को युवकों की भूमिका संदिग्ध लगी। उन्होंने युवकों से अपना परिचय पत्र दिखाने को कहा। इस पर दिनेश जैन ने डाक्टर से कहा कि यदि वह एक लाख रुपये नहीं देंगे तो वह उनकी क्लीनिक का वीडियो बनाकर न्यूज चैनल पर प्रसारित करवा उन्हें गिरफ्तार करा देगा। इसी दौरान क्लीनिक के आसपास काफी भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोगों ने युवकों को पहचान लिया था। वे कुछ दिन पहले ही इलाके के व्यवसायियों से जबरन रुपये की मांग कर रहे थे। उसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई औऱ दोनों पत्रकारों की जमकर धुनाई की। इसी बीच मौका देखकर दिनेश के सहयोगी देव, अनुज और वैभव वैगन आर कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। जबकि दिनेश और प्रवीन को भीड़ ने दबोच लिया था। देव और अनुज एनइसी न्यूज के लिए काम करते हैं।

जांच में पता चला कि दिनेश जैन रोहिणी सेक्टर-पांच में रहता है। उसके पिता ईश्वर चंद जैन क्राइम कंट्रोल न्यूज चैनल के सीएमडी हैं। चैनल का टाइटल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी इलाके के कई आइसक्रीम फैक्टरी मालिकों से भी जबरन रुपये वसूल कर चुके थे। पुलिस उनके फरार तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+