यूपी की बागडोर दलालों के हाथ में है: राहुल गांधी
लखनऊ।
अलीगढ़ के कृपालपुर पंचायत में राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को दलाल चला रहे हैं। राहुल गांधी ग्रेटर नोएडा में किसानों की जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी की बागड़ोर तो दलालों के हाथ में है जिसके चलते इस प्रदेश का सौदा कभी भी हो सकता है। राहुल के इस प्रतिक्रिया के बाद अब राजनीतिक हस्तियों की नजर मायावती पर है। id="toptextpromo">मालूम
हो कि भट्टा परसौल के बाद अलीगढ़ में राहुल के काफिले में पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किये गये युवक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठने लगा है। हर तरफ इसे सुरक्षा व्यवस्था में हुई सबसे बड़ी भूल मानी जा रही है। जहां कांग्रेस के युवराज के सुरक्षा को लेकर पार्टी गहन चिंता कर रही है वहीं युवराज के तेवर में कोई कमी नहीं दिख रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार को माया सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए हमला बोल दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जानकारों
का मानना है कि राहुल गांधी शेर (मायावती) को उसकी ही मांद (उत्तर प्रदेश) में घुस कर ललकार रहे है तो ऐसे में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या यूपी सरकार राहुल गांधी को यूं ही आराम से पंचायत करने देगी। मालूम हो कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। ऐसे में जानकारों का मानना यह भी है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अलीगढ़ की महापंचायत से पहले ही गिरफ्तार किया जा सकता है।











Click it and Unblock the Notifications