1084 दिनों से अनशन पर बैठा एक और गंगा पुत्र पहुंचा आईसीयू

1084 दिनों से बाबा अनशन पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1084 दिनों से अनशन पर बैठे बाबा नागनाथ की हालत नाजुक होने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबा को सांस संबंधी तकलीफ है और वह आक्सीजन के सहारे जिंदा हैं। बाबा ने खुद ही बेहतर इलाज के लिये बीएचयू जाने से इंकार कर दिया है और अब अनशन जारी रखने के लिये जंतर-मंतर जाने की जिद कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि टिहरी में बंधी गंगा नदी को मुक्त कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे बाबा नागनाथ सात बार अस्पताल जा चुके हैं उसके बाद भी वह अनशन तोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाबा का कहना है कि वह अनशन जारी रखेंगे चाहे उसके लिये उनकी जान भी चली जाये। बाबा ने कहा कि अस्तपाल से छुट्टी मिलते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बाबा नागनाथ के शरीर में पानी की कमी हो गई है और उन्हें सांस संबंधी तकलीफ भी है।
आपको बताते चलें कि गंगा में हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर 116 दिनों से अनशन पर बैठे बाबा निगमानंद की पिछले माह मौत हो गई थी। उनके मौत के बाद उनके परिजनों ने जब शव की मांग की तो उन्हें देने से मना कर दिया गया। इस मामले को लेकर काफी गहमागहमी हुई। मौत पर रहस्य गर्माया तो बाबा निगमानंद का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया और फिर उन्हें समाधी दी गई।
;











Click it and Unblock the Notifications