कांग्रेस को सिर्फ यूपी में ही कमी दिखती है: बसपा

BSP
लखनऊ। सिर्फ यूपी की घटनाएं ही दिखती हैं कांग्रेस व राष्ट्ररीय आयोग को लखनऊ। प्रदेश में हो रहे अपराध महिलाओं के बलात्कार व कत्ल के मुद्दे कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में बसपा ने कांग्रेस से ही सवाल कर दिया।

सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस से सवाल किया कि वह उत्तर प्रदेश में हल्ला मचा रही है लेकिन कोलकाता के बीसी राय अस्पताल में पिछले दो दिन में 17 बच्चों की रहस्यमय मृत्यु पर मौन क्यों है।

कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बसपा ने कोलकता में हुए बच्चों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बसपा प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश में होने वाली अपराधिक घटनाओं पर कांग्रेस
प्रवक्ता की तरह बोलते हैं।

बावजूद इसके जहां भी कांग्रेस शासित प्रदेश की बात आती है आयोग मौन साध लेते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भी घटना होती है तो आयोग उस पर प्रतिक्रिया दर्ज नहीं कराते क्योंकि वहां कांग्रेस और उसकी सहयोगी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस मामले में अब तक चुप हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया को घटना के मद्देनजर कड़े कदम उठाने चाहिये थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बसपा प्रवक्ता ने कहा कि बच्चों के अधिकार की रक्षा के लिये बने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इससे पता चलता है कि केन्द्र सरकार और अन्य राष्ट्रीय संस्थाएं जनहित के मामलों में भी दोहरा मापदंड अपनाती हैं। प्रवक्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में यदि कोई घटना होती है तो केन्द्र सरकार और राष्ट्रीय आयोग सक्रिय हो जाते हैं। तथा बगैर किसी पुष्टि के राज्य पर आरोप लगा देते हैं जबकि कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में कोई घटना होती है तो उसका संज्ञान नहीं लिया जाता। यदि दबाव में संज्ञान ले भी लिया गया तो कार्रवाई नहीं हो पाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+