नक्सलवाद एक बड़ी समस्या: आरके सिंह

Naxalism a big challenge: R K Singh
नई दिल्रली। बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी आरकेसिंह ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नक्सलवाद देश की एक बड़ी समस्या है और उनकी प्राथमिकता होगी कि इसे जड़ से खत्म किया जाए। देश के समक्ष एकता और अखंडता की दिशा में आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए गृह मंत्रालय के चल रहे प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। 1975 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा उत्पाद विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। सिंह इससे पहले गृह मंत्रालय में लगभग पांच वर्ष तक संयुक्त सचिव रह चुके हैं। आपको बता दें कि आरके सिंह ने जीके पिल्लै का स्थान लिया है जो कल सेवानिवृत्त हो गए।

दिल्‍ली: विनय मित्तल बने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन

विनय मित्तल ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने विवेक सहाय की जगह ली है। मित्तल इससे पहले दक्षिण पूर्व रेलवे में महाप्रबंधक थे। विनय मित्तल इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के 1975 बैच के अधिकारी हैं।

उन्होंने भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इनमें पूर्व पश्चिम रेलवे में महाप्रबंधक, मध्य रेलवे में अतिरिक्त महाप्रबंधक, बिलासपुर में मंडलीय रेल प्रबंधक, मध्य रेलवे में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, मुख्य माल परिवहन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्य प्रचालन प्रबंधक तथा रेलवे बोर्ड में यातायात परिवहन (प्रचालन) के कार्यकारी निदेशक रहे। वर्ष 2005-06 में उन्होंने वैगन-बोगी डिजाइन तथा माल प्रचालन के संबंध में अमेरिका तथा चीन की यात्रा पर गये रेलवे प्रतिनिधिमंडल में भी शिरकत की थी। उन्होंने रेलवे का माल यातायात बढ़ाने तथा ट्रेनों का समय पालन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+