नहीं होगी सोनिया गांधी और अन्ना हजारे की मुलाकात

आपको बता दें कि अबसे पहले अन्ना हजारे और सोनिया गांधी के बीच में केवल पत्राचार के जरिये संवाद हुए है। लेकिन ये पहली बार हो रहा है कि सोनिया और अन्ना हजारे की साक्षात मुलाकात की बात हो रही है। इसके पीछे अन्ना हजारे का कहना है कि वो सोनिया गांधी से मिलकर जानना चाहते हैं कि आखिकार सोनिया गांधी की खुद लोकपाल बिल के बारे में क्या राय है। क्या वो भी वैसा ही सोचती है जैसा कि उनके सारे सिपाही यानी की सरकार सोचती है। खैर आज तो सोनिया और अन्ना नही मिल रहे है।
आपको बता दें कि लोकपाल विधेयक इस बार मानसूत्र में पेश हो, ये कहना है अन्ना हजारे और उनकी टीम का वरना अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर इस बार सरकार इस पर मसौदा नहीं तैयार करती है तो वो 16 अगस्त को जंतर-मंतर पर अनशन करेगें। फिलहाल अभी तक अन्ना और सरकार की जितनी भी बैठक हुई है वो बेहद ही असंतोषजनक रही है।












Click it and Unblock the Notifications