प्रणव दा ने अमेरिका से भेजा संदेश, नहीं घटेंगी कीमतें

सरकार ने डीजल में 3 रुपए, केरोसीन में 2 रुपए प्रति लीटर और एलपीजी गैस में 50 रुपए प्रति सेलेंडर की बढ़ोत्तरी की थी। जिसका पूरे देश में कड़ा विरोध हुआ था। सरकार के इस फैसले का विरोध इसलिए ज्यादा हो रहा है क्योंकि सरकार ने कच्चे तेल एवं अन्य वस्तुओं पर लगने वाले उत्पाद एवं सीमा शुल्क में क कटौती की है। जिसकी वजह से देश को सालाना 50000 करोड़ का नुकसान होने की संभावना है।
इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि सरकार बढ़ी हुई कीमतों में कुछ कटौती कर सकती है। लेकिन प्रणव मुखर्जी का यह संदेश पाकर आम जनता जरूर निराश हुई होगी। जनता भी यही सोच रही होगी कि अमेरिका में बैठे प्रणव दा के इस फैसले पर वे आखिर क्या प्रतिक्रिया दें।












Click it and Unblock the Notifications