हरियाणा: बाप ने बेटी को 50 हजार रुपए में बेचा

Man sells his daughter in Haryana
फतेहाबाद। रूपयों के लालच में टोहाना के पिरथला गांव में एक बाप ने अपनी नाबालिग बेटी की दूसरी बार शादी कर दी। उसके बेटों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। उसके बेटों का आरोप है कि उनका पिता शराब का आदी है। इसी लत के चलते उसने 50 हजार रूपये में उनकी 16 साल की सौतेली बहन को बेच डाला।

शिकायत के बाद चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस नाबालिग लड़की को जींद से ले आई और उसे भाईयों के सुपुर्द कर दिया। लड़की ने बताया कि उसके बाप ने उसे 50 हजार रूपये में बेच दिया और जबरदस्ती उसकी शादी कर दी। लड़की के भाई जगरूप ने कहा कि वे पुलिस से उनकी बहन का मेडिकल कराने की मांग करेंगे। पिता देसराज ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से उसे बेटे राम स्वरूप और जगरूप हैं।

बाद में उसने धनपति से दूसरी शादी रचा ली। इससे उसे एक बेटी तथा बेटा सतीश है। देसराज के बेटे रामस्वरूप व जगरूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके शराबी पिता ने उनकी बहन का सौदा 50 हजार रूपये में कर दिया। उनकी बहन की शादी करीब दो साल पहले फतेहाबाद के गांव मानकपुरा में हो चुकी है। नाबालिग होने के कारण उसे अब तक ससुराल नहीं भेजा गया था। करीब दो माह पूर्व उनकी बहन का मुकलावा करना था। परंतु पंचायत ने नाबालिग होने पर रोक दिया।

चप्पल दिलाने के बहाने ले गया

करीब एक सप्ताह पूर्व देसराज उनकी बहन को यह कहकर ले गया कि उसे शहर से चप्पल दिलाने ले जा रहा है। देर शाम तक बाप-बेटी घर नहीं पहुंचे तो उन्हे तलाशने टोहाना पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि उनके बाप ने उनकी बहन की शादी 50 हजार रूपये के लालच में टोहाना की भाट बस्ती के मांडी नामक युवक के साथ कर दी।

उसका पिता भी उनके साथ भाट बस्ती में ही रह रहा था। लड़का व लड़की जींद शहर में किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए हैं। इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भाट बस्ती में जाकर देसराज को हिरासत में ले लिया। देसराज के बताये गए पते पर पुलिस जींद पहुंची और वहां से लड़की को लेकर चौकी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+