राजनीतिक दलों से संपर्क साधने में जुटी टीम अन्ना

Anna Hazare to meet political parties leaders
नई दिल्ली । लोकपाल बिल के मसौदे पर समाजसेवी अन्ना हजारे औऱ उनकी टीम राजनीतिक दलों से समर्थन की आस में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और एबी वर्द्धन के बाद अब कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से गुहार लगाएगी। बताया जा रहा है कि तीन जुलाई को सर्वदलीय बैठक के पहले अन्ना हजारे की टीम सोनिया से मुलाकात कर लोकपाल के मसौदे पर उनसे ठोस समर्थन की मांग करेगी। वहीं सोनिया ने भी अन्ना से मुलाकात के लिए 30 जून की तारीख तय कर दी है। गौरतलब है कि लोकपाल पर सोनिया गांधी औऱ अन्ना हजारे के बीच में कई बार पत्र व्यवहार हुआ, लेकिन यह पहला मौका होगा कि इस पूरे मसले पर दोनों लोग साथ बैठकर चर्चा करेंगे। अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष से अन्ना ने समय मांगा था।

सूत्रों ने बताया कि टीम अन्ना की पूरी कोशिश कांग्रेस अध्यक्ष से लोकपाल विधेयक पर आश्वासन के बजाय ठोस मत लेने की होगी। चूंकि, कांग्रेस लगातार कह रही है कि जो सरकार का मत होगा, वही उसका होगा। इसलिए, टीम अन्ना चाहती है कि कांग्रेस के सर्वोच्च नेता से उसका मत लेने की कोशिश की जाए। मगर कांग्रेस अध्यक्ष ने शुरू से लेकर अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

ध्यान रहे कि अन्ना हजारे ने जब लोकपाल पर पत्र लिखा था तो भी सोनिया ने उनकी मंशा का पूरा समर्थन किया था, लेकिन मुद्दों पर उन्होंने अपना मत नहीं दिया। यहां तक कि दोबारा कपिल सिब्बल की बयानबाजी के खिलाफ जब अन्ना ने सोनिया को तीखा पत्र लिखा तो भी उन्होंने सपाट लहजे में उन्हें जवाब दे दिया था। मगर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ाई के प्रतीक बने अन्ना को नजरअंदाज कर सोनिया कोई नया मुद्दा नहीं देना चाहती। इसीलिए, उन्होंने न सिर्फ अन्ना को मुलाकात का समय दिया है, बल्कि सरकार और उनके ड्राफ्ट पर अध्ययन भी किया है।

सूत्रों का कहना है कि मुलाकात तो ठीक से होगी, लेकिन इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष किसी तरह का आश्वासन नहीं देने वाली हैं। कांग्रेस का रुख अन्ना को भी भलीभांति मालूम है। यही वजह है कि सोनिया से मुलाकात से पहले उन्होंने बयान दिया है कि जन लोकपाल के विरोधी विपक्षी दलों से निपटने में भी वह कोई गुरेज नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+