मां-बाप का दावा भारतीय नागरिक है बालकृष्णन

बालकृष्णन के पास फर्जी पासपोर्ट होने की जांच सीबीआई कर रही है। इसके लिए सीबीआई ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बालकृष्णन का कहना है कि उसने पासपोर्ट कानून के तहत बनवाया है। उसका कहना है कि मैं कोई अपराधी नहीं हूं और मैं कानूनी तौर पर भारतीय हूं।
बालकृष्णन ने कहा कि अगर उसके माता पिता नेपाली मूल के हैं तो इसमें मेरा क्या कुसूर है। मेरा जन्म भारत में हुआ है। सरकार को इतने सालों से मेरे भारतीय होने पर कोई शक नहीं था। अचानक में भारतीय से नेपाली हो गया।












Click it and Unblock the Notifications