छत्तीसगढ़: नक्सली आतंक में 5 जवान शहीद

बीएसएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया। जबकि बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए। सर्चिंग पर चल रही बीएसएफ की टीम पर कांकेर में घात लगाए नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों में मुठभेड़ चलती रही।
इन अलग-अलग हमले में घायल हुए जवानों के उपचार के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है। मौसम खराब होने की वजह से अभी तक हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच सका है। मरने वाले नक्सलियों में से एक महिला भी है। इससे पहले रविवार को नक्सिलियों ने छत्तीसगढ़ में कई जगह रेल की पटरियां भी उखाड़ दीं।












Click it and Unblock the Notifications