गैस, डीजल दामों में वृद्धि के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

Protest in Sirsa
सिरसा। केंद्र सरकार द्वारा डीजल, रसोई गैस व केरोसिन के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में आज यहां सुभाष चौक पर माकपा व भाकपा ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। दोनों दलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे तथा वहां सरकार का पुतला जलाया गया और नारेबाजी की।

इसके बाद एक सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए कामरेड राजकुमार शेखुपुरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार दिन-प्रतिदिन आम आदमी पर बोझ डाल रही है। रसोई गैस, डीजल की कीमतों में इजाफा करने से महंगाई और बढ़ेगी जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा।

जयचंद सहारनी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से आम जनता का गला घोंटने में तुली हुई है। इस बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट बिगड़ जाएगा। केंद्र सरकार विश्वबैंक के इशारे पर काम कर रही है जिसे जनता की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंतिपतियों के हित में काम कर रही है और जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने विरोध के माध्यम से बढ़ाई गई कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में जगरूप सिंह, गुरटेक सिंह, बलबीर कौर, टोनी सागू, अजीत सिंह, जयराम, तिलक राज, रोहताश, जयराम सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे और सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+