गहराया सत्य साईं के खजाने का रहस्य
सत्य साईं के खजाने को लेकर ट्रस्ट की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्य रत्नाकर शेट्टी की गाड़ी से कुछ दिन पहले 35 लाख रुपए बरामद हुए थे। इसके बाद उन्हें और ट्रस्ट के 1 और सदस्य श्रीनिवास को सरकार ने नोटिस जारी कर मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा था।
सत्य साईं के लगभग 167 देशों में 5000 से भी ज्यादा भक्त हैं। ट्रस्ट को लगभग 300 करोड़ रुपए का चंदा विदेशों से ही मिल जाता था। इसके अलावा देश और देश के बाहर कुल मिलाकर उनके 25000 मंदिर हैं जहां हर रोज करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता था। ऐसे में जो 11 करोड़ का खजाना सत्य साईं के घर से मिला है वह काफी नहीं है।
सत्य साईं की ट्रस्ट का नाम दुनिया की सबसे ज्यादा चंदा हासिल करने वाली ट्रस्ट में शुमार था। सीधा सा सवाल है कि इतने सालों में ट्रस्ट को मिलने वाले चंदे की कीमत क्या केवल 11 करोड़ रुपए हैं। अगर आप आंकड़ों के खेल में विश्वास रखते हैं तो निश्चित ही आप खुद ही सब समझ जाएंगे।