कार से पर्स उड़ाया, सीसीटीवी से पकड़ा

Delhi
नई दिल्ली। डाबड़ी एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र कुमार के मोबाइल पर दोपहर 12 बजे बैंक से उसके मोबाइल पर दो बार दस-दस हजार और तीसरी बार पांच हजार रुपये निकालने का मेसेज आया। हैरान सुरेंद्र जब कार मे रखे पर्स देखने गए तो पता चला कि वह गायब है। उसी में एटीएम कार्ड भी रखा था।

खैरियत रही कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी का पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 16500 रुपये नगदी, शिकायतकर्ता का ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। डाबड़ी एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र कुमार ने जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जून की सुबह उसने डिस्ट्रिक सेंटर की पार्किंग में मारुति खड़ी की थी। जल्दी में पर्स कार में ही रह गया था। जनकपुरी थाना
पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।

पार्किंग में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो पता लगा कि बगल में खड़ी कार का चालक कार खोल रहा है। कार नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कैलाश चंद के रुप में हुई। कैलाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कार से लिए गए फिंगर प्रिंट सुनील के फिंगर प्रिंट से मिल गए। इसके बाद आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। एटीएम कार्ड का पासवर्ड कैसे उसे पता हो गया । पुलिस इस बात से हैरत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+