डीजल, एलजीपी के दाम बढ़ाने पर बैठक आज

तेल कंपनियों के प्रस्ताव पर मंत्री समूह की होने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से नकदी सब्सिडी बढ़ाने के विकल्प पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी करेंगे। कंपनियों के मुताबिक डीजल पर 15 रुपये, केरोसिन पर 29 रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस पर 380 रुपये प्रति सिलिंडर का घाटा हो रहा है। इस घाटे को कम करने के लिए सरकार ने यह बैठक बुलाई है। जाहिर है घाटे का बोझ सरकार अपने कंधों पर नहीं उठायेगी। इसका ठीकरा सीधे तौर पर उपभोक्ताओं पर फोड़ा जायेगा।
डीजल की कीमतों के बढ़ने का मतलब दूध, अनाज, सब्जी समेत सभी खाद्य पदार्थों के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ जायेगा। यही नहीं रसोई गैस की कीमतों का बढ़ने का मतलब घर का खाना तो महंगा हो ही जायेगा, बल्कि रेस्त्रां व होटल में खाना भी महंगा पड़ेगा। पेट्रोल कीमतों में हुई वृद्धि से पहले ही जनता परेशान थी कि एक और महंगाई का बोझ सरकार उन पर लादने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications