एमपी में मूसलाधार बारिश ने कराया मौत से सामना

तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब 10 फुट ऊंचाई तक बह रहे पानी में डूब जाने के डर से चार लोग पेड़ पर चढ़ गये। यह घटना गुरुवार सुबह की है। करीब आठ घंटे तक पेड़ पर लटके रहे तो जिला प्रशासन को इनकी चिंता सताने लगी। कलेक्टर एके सिंह ने उन्हें बचाने के लिए ग्वालियर से हेलीकॉप्टर मंगवाया, लेकिन रात्रि आठ बजे तक हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा।
तेज़ रफ्तार से बह रहे पानी के बीच पड़ पर अटके इन ग्रामीणों को बचाने के लिए ग्वालियर से हेलीकॉप्टन निकला, लेकिन खराब मौसम की वजह से मौके तक पहुंच नहीं पाया। उसे बीच रास्ते से वापस लौटा दिया गया। तब जिला प्रशासन ने सागर जिले से सेना को बुलाने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर सेना के जवान मौके पर पहुंचे और तेज बहाव के बीच पानी में तैर कर उनके लिए खाद्य सामग्री पहुंचाई।
खाद्य सामग्री पहुंचाये जाने के बाद सेना के तैराकों ने उन चारों को बचाकर बाहर निकाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications