गुड़गांव: सरपंच हत्‍या, पंचायत के बाद प्रदर्शन और हाइवे जाम

In protest of Pradhan Murder Case, villager block the gurgaon-maanser highway. They are demanding for the immediate arresting of accused. Earlier mob of around 4 dozen people set a killer on fire in front of 50 policemen.
गुडग़ांव। गुड़गांव जिले के हयातपुर गांव में दिनदिहाड़े हुई सरपंच की हत्‍या के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव वालों ने मृतक सरपंच राकेश की लाश देने से इंकार कर दिया है। इसके विरोध में गुड़गांव-मानेसर हाइवे बंद किया गया है। गांव वालों की मांग है कि हमलावरों को जल्‍द गिरफ्तार किया जाए। लोग इसमें किसी कांग्रेसी नेता के शामिल होने की बात भी कह रहे हैं। गुडगांव एसीपी का तबादला कर दिया गया है।

गुरुवार को हुई इस घटना में गांव वालों ने 50 पुलिस वालों के सामने ही एक हमलावर पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। गुस्‍साई भीड़ ने पुलिस और मीडियाकर्मियों पर भी पत्‍थरबाजी की थी। घायलों को सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मारे गए सरपंच राकेश का अपने ही गांव के कुछ लोगों से विवाद था। गुरुवार को कुछ अज्ञात लोगों ने राकेश और उसके एक साथी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्‍हें तुरंत सिविल लाइन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद हयातपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अब विरोध प्रदर्शन के बाद हरियाणा की राजनीति फिर से गर्म होने वाली है। दिल दहला देने वाली इस तरह की घटनाए इस प्रदेश में आए दिन देखने को मिल जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+