दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-पांच स्थित राजीव गांधी कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में आग लगने के बाद धुएं के कारण वहां तैनात सात कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड बेहोश हो गए। आग शार्ट सर्किट से लगी थी। दमकल की पांच गाडि़यों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। अस्पताल के बेसमेंट में रिसर्च क्लीनिक है।
क्लीनिक की वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी।छोटी जगह होने की वजह से बेसमेंट में धुआं भर गया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम एक-दो दिन में रिपोर्ट देगी