दिल्‍ली: मुथुट फाइनेंस लूट में शामिल था सिपाही

Delhi: Police Constable was involved in looting Muthut Finance
दिल्ली। पिछले महीने पांडव नगर में मुथुट फाइनेंस लिमिटेड में दिनदहाड़े करोड़ों की हुई डकैती में दिल्ली पुलिस का सिपाही कमल सिंह भी शामिल था। कमल सिंह ने वारदात के दौरान मुथुट फाइनेंस के बाहर आनेजाने वालों पर नजर रखी थी। वारदात वाले दिन भी वह डूटी से गैरहाजिर था। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद सिपाही कमल सिंह को दबोच लिया गया है। कमल सिंह को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। साथ में एक और बदमाश पकड़ा गया है।

फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में है। सिपाही के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी बरामद कर ली गई है। कमल सिंह सीपी रिजर्व डीएपी बटालियन में तैनात था। वारदात के समय उसकी तैनाती कल्याणपुरी में थी। कमल सिंह वर्ष 2007 में पुलिस में भर्ती हुआ था। भर्ती के बाद जब कमल वजीराबाद में टे्रेनिंग ले रहा था तभी कल्याणपुरी में एक व्यक्ति के यहां आनेजाने से इसकी मुलाकात इन बदमाशों से हुई थी। गौरतलब है कि पांडव नगर स्थित मुथुट फाइनेंस में 10 मई को दोपहर डेढ़ बजे डकैती हुई थी।

हथियारबंद बदमाश करीब नौ किलो सोना, अन्य ज्वैलरी और डेढ़ लाख नगद लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने 24 मई को महेंद्र, राहुल और सतीश को कोंडली से गिरफ्तार किया था। इन्होंने बताया कि सतपाल, राज और प्रदीप के साथ वारदात को अंजाम दिया था। हथियारों से लैस महेंद्र, सतपाल और राज कार्यालय में गए थे। रोहताश ने बाहर नजर रखी थी। प्रदीप कार में रहा जबकि राहुल बाइक पर था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+