2जी स्‍पेक्‍ट्रम: सीबीआई करेगी विजय माल्या से पूछताछ

2g scam: CBI to seek clarification from Vijay Malya
नई दिल्ली । 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की आंच अब लीकर किंग के नाम से मशहूर प्रसिद्ध उद्योगपति विजय माल्या के दरवाजे तक पहुंचने वाली है। माल्या पर घोटाले में फंसी कनीमोझी की कंपनी कलैगनार टीवी को मदद देने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि माल्या से सीबीआइ जल्द ही पूछताछ कर सकती है और सीबीआई उनसे जानना चाहेगी कि उन्होंने क्यों और किन परिस्थितियों में कलैगनार टीवी को वित्तीय मदद मुहैया करायी।

विजय माल्या एक एयरलाइंस किंगफिशर के मालिक भी हैं। वैसे वे रायल चैलेंजर बंगलूर जो आईपीएल मैच के दौरान अपना जलवा बिखेर चुकी है को भी संचालित करते हैं आपको बता दे कि कलैगनर टीवी पर 2जी घोटाले में डीबी रियलिटी के 200 करोड़ रुपये बतौर रिश्वत देने का आरोप है औऱ इसी मामले में कलैगनार टीवी के निदेशक शरद कुमार और कंपनी में बतौर निदेशक शामिल कनीमोझी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस साल जनवरी में कलैगनार टीवी ने विजय माल्या और कुछ उद्योगपतियों से लोन लेकर डीबी रियलिटी का पैसा वापस किया था। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि विजय माल्या का कोई सीधा संपर्क 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में नहीं है पर कलैगनार टीवी को दी गई वित्तीय मदद के बारे में उनसे पूछताछ हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+