लोकपाल बिल 2 हिस्‍सों में बंटेगी राजनीति

Politics in 2 Part on Lokpal Bill
दिल्‍ली। लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने को लिए सभी दलों को ड्राफ्ट भेजने के फैसले ने आज राजनैतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। इस फैसले ने देश की राजनीति को अब दो हिस्‍सों में बांटना शुरू कर दिया है। यूपीए की सहयोगी पार्टी डीएमके ने अन्‍ना हजारे पक्ष का समर्थन करने का फैसला किया है। अब दूसरे राजनैतिक दल भी ड्राफ्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वे अपना-अपना पक्ष रखेंगे।

लोकपाल बिल पर मंगलवार को हुई आखिरी दौर की बैठक भी बेनतीजा रही। इस बैठक के बाद यह निर्णय हुआ था कि सरकार और सिविल सोसाइटी दोनों पक्ष लोकपाल बिल तैयार करने के लिए अपना-अपना ड्राफ्ट सभी राजनैतिक दलों को भेजेंगे। इसके बाद जुलाई में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। फिर दोनों ड्राफ्टों को मिलाकर जो ड्राफ्ट तैयार होगा उसे केबिनेट में पेश किया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र में इसे संसद में पेश किया जाएगा।

वहीं लोकपाल बिल पर सरकार के ड्राफ्ट को अन्‍ना हजारे ने बहुत ही कमजोर करार दिया। अन्‍ना हजारे ने ऐलान किया कि सरकार को सबक सिखाने के लिए वे 16 अगस्‍त से अनशन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे भ्रष्‍टाचार को मिटाने के लिए जिस तरह का मजबूत बिल चाहते हैं उसक लिए वे 30 जुलाई से देशव्‍यापी मुहिम चलाएंगे।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि हमने जो ड्राफ्ट पेश किया था उसमें प्रधानमंत्री, न्‍यायपालिका को लोकपाल बिल के अंदर लाने की बात थी। सरकार ने अपने ड्राफ्ट में इसे शामिल नहीं किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि मजबूत लोकपाल बिल लाने के लिए उन्‍हें सिर्फ जनता के सहयोग की जरूरत है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+