मध्‍य प्रदेश: तीहरे हत्‍याकांड का खुलासा, युवती निकली मास्‍टरमाइंड

Murder
भोपाल। इंदौर में 70 वर्षीय वृद्धा समेत तीन महिलाओं की सनसनीखेज हत्‍याकांड के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने 23 वर्षीय एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस खुलासे के बाद दावा किया है कि हत्‍याकांड की मुख्‍य सूत्रधार युवती ही है और उसने रातों-रात अमीर बनने की चाहत में इस जघन्‍य अपराध को अंजाम दे डाला। शेष दो युवती के मित्र बताये जा रहे हैं।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की पहचान नेहा वर्मा (23), राहुल चौधरी उर्फ गोविंदा (24) और मनोज आटोद (32) के रूप में हुई है। उन पर शहर के श्रीनगर मेन में अश्लेषा देशपांडे (21), उसकी मां मेघा देशपांडे (42) और उसकी नानी रोहिणी फड़के (70) की 19 जून को क्रूर तरीके से हत्या का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक हत्याकांड की 'मास्टरमाइंड" नेहा ने कुछ दिन पहले मेघा देशपांडे को शहर के एक शॉपिंग मॉल में देखा। मेघा उस वक्त सोने के जेवरात से लदी थी। पुलिस का कहना है कि रातों-रात अमीर बनने की चाह रखने वाली नेहा ने मेघा से परिचय किया। मेघा मल्टीलेवल मार्केटिंग (एमएलएम) के जरिये एक सौंदर्य प्रसाधन कम्पनी के उत्पाद बेचती थी।

नेहा ने एमएलएम से जुड़ने की इच्छा जतायी और इस बहाने मेघा का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। इसके बाद वह साजिश के तहत 19 जून को अपने दो साथियों के साथ मेघा के श्रीनगर मेन स्थित घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि नशे में धुत दोनों युवकों ने मेघा, उसकी मां रोहिणी और उसकी बेटी अश्लेषा की गोली मारकर व धारदार हथियारों से हत्या कर दी। फिर उनके घर से डेढ़ लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गये।

पुलिस का कहना है कि नेहा एक टैक्‍सी चालक की बेटी है और उसने टेली मार्केटिंग का जॉब भी किया है। सूत्रों की मानें तो नेहा बेहद खुबसूरत और महत्‍वकांक्षी लड़की है मगर उसे अमीर बनने का नशा इस कदर चढ़ा कि उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+