कल्याण सिंह मेरे पिता समान: उमा भारती

सुश्री भारती का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह चाहे भारतीय जनता पार्टी में रहें या न रहें लेकिन दोनों के बीच बेटी व पिता जो रिश्ता बना है वह हमेशा बना रहेगा। राममन्दिर आन्दोलन में दोनों नेताओं ने प्रमुख भूमिका निभायी थी। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी दोनों ही नेताओं की मूल पार्टी रही है। पार्टी छोडऩे के बाद दोनों में से उमा भारती ने तो दोबारा पार्टी का दामन थाम लिया लेकिन कल्याण सिंह अभी भी अलग हैं।
उमा ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया कि क्या वह कल्याण सिंह की वापसी का प्रयास करेंगी। सुश्री भारती का कहना है कि वापसी करना न करना कल्याण सिंह के हाथ में है वे जो चाहें निर्णय ले सकते हैं। गौरतलब रहा कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिस वक्त सुश्री भारती थीं तो उनके साथ कल्याण सिंह के सचिव आलोक देखे गए जिससे इस बात की अटकलें लगने लगीं कि श्री सिंह भी जल्द ही भाजपा के झण्डे तले देखे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में पार्टी के निर्देशों के अनुरूप चुनाव प्रचार करेंगी। सुश्री भारती ने उन सवालों को सिरे से खारिज कर दिया कि उनकी वापसी को लेकर पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के बढ़ते उत्पीडऩ को लेकर वह 22 जून को राज्यपाल बी एल जोशी से मुलाकात करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications