हैदराबाद में हुआ जयपाल रेड्डी की भतीजी का कत्ल, पति गिरफ्तार

गौरतलब है कि पैट्रोलियम मंत्री की भतीजी डा, किरण की शादी पांच साल पहले डॉक्टर चैतन्य रेड्डी से की गई थी। दोनों को चार साल की बेटी भी है। मौत से एक दिन पहले रात में दोनों मियां-बीवी एक पार्टी से लौटे थे। पार्टी चैतन्य रेड्डी के घर पर थी। पार्टी से लौटने के बाद दोनों लोगों में कोई बात-चीत नहीं हुई दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गये।
चैतन्य रेड्डी का कहना है कि जब वो दूसरे दिन सो कर उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी किरन को अचेत अवस्था में पाया। जिसके बाद उसे वो अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन किरन के घरवालों को चैतन्य रेड्डी और उसके भाई पर शक है उन्होंने उन पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने चैतन्य रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।
हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण किरन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आयी है लेकिन टीवी चैनलों के मुताबिक जो खबर आ रही है उसके हिसाब से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि किरन की हत्या की गई है क्योंकि उसकी मौत सिर पर किसी भारी चीज के वार के कारण हुई है।
;











Click it and Unblock the Notifications