सिंगापुर में नौकरी के नाम पर ठगी

Delhi Map
नई दिल्ली । सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक कथित कंपनी ने पंजाब के एक अखबार में विज्ञापन देकर सिंगापुर हवाई अड्डा के निर्माण के लिएसोलह सौ कर्मचारियों की नौकरी की बात कही थी। इस आधुनिक ठग के चक्कर में सैकड़ों लोग आ गए। सिंगापुर का ख्वाब देख रहे लोगों का सपना तब टूटा जबदेखा कि दफ्तर में ताला लटक गया है।

लाखों का रुपये चपत लगाकर कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जनकपुरी स्थित विश्वदीप टॉवर में यूके इंटरनेशनल का कार्यालय है। इसी में दुबई टूर एंड ट्रेवल्स ने पांच माह पहले अपना कार्यालय शुरू किया था।

इसके मालिक का नाम राजेश बताया जा रहा है। जिसने 15 से 20 अप्रैल के बीच पंजाब के एक अखबार में विज्ञापन देकर सिंगापुर में नौकरी की बात लिखी थी। विज्ञापन को देखने के बाद सैकड़ों लोगों ने पंजीकरण शुल्क पांच हजार 15 हजार रुपये टिकट और 2250 रुपये मेडिकल जांच के एवज में दिए। उनलोगों कोकहा गया कि 20 जून तक उन्हें सिंगापुर भेजा जाएगा।

पंजाब के अलग अलग जगहों के करीब डेढ़ सौ आवेदक शनिवार को इस कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे। लेकिन यहां कार्यालय बंद था। आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और वहां कंपनी केमालिक राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+