अलीगढ़ : मालगाड़ी के ब्रेक से निकले पुर्जों से चार मरे

जबकि रेलवे अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार ही नहीं हुए।
रेल अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि अलीगढ़ जंक्शन से गुजर रही मालगाड़ी के ब्रेक के पुर्जे अचानक निकल गए। ब्रेक के पुर्जे निकलने से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन चलती गाड़ी से निकले पुर्जे प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों को अवश्य लग गए। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी दिल्ली से टंूडला की ओर जा रही थी जब रास्ते में यह हादसा हुआ।
हादसे की सूचना को दी गयी पुलिस आकर शवों को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल तेज कर दी। जीआरपी का कहना था कि जब मालगाड़ी प्लेटफार्म नम्बर दो से गुजर रही थी उसी वक्त एक डिब्बे के ब्रेक के कुछ पुर्जे निकलकर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों के शरीर में जा धंसे।
प्लेटफार्म पर खड़े यात्री टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेन्जर का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों में तीन की हालत गंभीर है उन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले पर रेेलवे प्रशासन का कहना है कि जब तक जांच नहीं होती वे कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है। उधर मृतको के परिजन दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications