Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

35 करोड़ की कीमत से बना था सत्‍य साईं का आधुनिक कमरा

sai
पुट्टापर्थी। सत्‍य साईं जिस कमरे में रहते थे वह कमरा आधुनिक तकनीकों से लैस था। उनके जिस 'यजुर मंदिर" नाम के कमरे से करोड़ों का धन मिला है दरअसल वह कमरा खुद करोड़ों की कीमत का है। सत्‍य साईं ने यह कमरा 2006 में बनवाया था। इसको बनाने में 35 करोड़ की लागत आई थी।

आधुनिक तकनीकों से लैस इस कमरे में जाने की इजाजत किसी को नहीं थी। सत्‍य साईं के अलावा उनके संरक्षक सत्‍यजीत ही इस कमरे में जा सकते थे। यहां तक की दिवंगत सत्‍य साईं के भतीजे रत्‍नागर को भी इस कमरे में प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

इस कमरे की सुरक्षा व्‍यवस्‍था भी बहुत कड़ी थी। इसमें बायोमेट्रिक लॉक सिस्‍टम लगा हुआ था। इसके दरवाजों को खोलने के लिए सत्‍य साई अपनी उंगलियों का इस्‍तेमाल किया करते थे। सत्‍य साईं की मौत के बाद ट्रस्‍ट ने इस कमरे पर ताला लटका दिया था। इसके बाद इस कमरे में क्‍या है इसपर रहस्‍य गहरा गया था।

शुक्रवार को जब यह दरवाजा खोला गया तो इसमें सत्‍य साईं के संरक्षक सत्‍यजीत की मदद ली गई। सत्‍य साईं के अलावा वे ही इस कमरे के दरवाजों को खोलने का रहस्‍य जानते थे। सत्‍य साईं बाबा के कक्ष्‍ा में क्‍या छिपा है इससे रहस्‍य शुक्रवार को उठ गया। उनके कमरे से से 98 किग्रा सोना और 307 किग्रा चांदी के अलावा 11.56 करोड़ रुपये नगद निकले।

;
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+