पटना: लूटपाट के बाद ज्‍वैलर्स की गोली मारकर हत्‍या

Bihar Map
पटना। पटना में एक ज्‍वैलर्स की कुछ बदमाशें ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। यह हत्‍या लूट के इरादे से की गई है। ज्‍वैलर्स 2 किलो सोने का बैग लेकर घर से दुकान जा रहा था। रास्‍ते में कुछ बदमाशों ने उससे सोना छीनने की कोशिश की। उसने आगे से विरोध किया तो उस पर फायरिंग कर बदमाश सोना लूट फरार हो गए। गोली लगने से व्‍यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पटना के आलमगंज इलाके में एक ज्‍वैलर्स सुबह अपने घर से लगभग 2 किलो सोना लेकर दुकान की तरफ जा रहा था। इसकी भनक कुछ बदमाशों को लग गई। रास्‍ते में इन लोगों ने इस व्‍यापारी को घेर लिया। वे लोग व्‍यापारी से सोने से भरा बैग छीनने लगे। जब व्‍यापारी विरोध कर चिल्‍लाने लगा तो उन्‍होंने उसे गोली मार दी। सोने का बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पता था कि व्‍यापारी के पास सोना है। वे लूट की पूरी तैयारी कर आए थे। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+