आतंक के नये आमिर अल-जवाहिरी के निशाने पर भारत

जेहाद के नाम पर आतंक फैलाने वाले संगठन अल-कायदा के नये आमिर (यानी मुखिया) शेख डा. अबु मुहम्मद अयमान अल-जवाहिरी ने भारत, पाकिस्तान और अमेरिका में तबाही मचाने का संकल्प लिया है।
खुफिया विभाग के मुताबिक जवाहिरी ने पाकिस्तानी तालिबान को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। पाकिस्तानी तालिबान को मजबूत बनाने का मकसद भारत को तबाह करना होगा। जवाहिरी इस तरह पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन जैसे बड़े आतंकी संगठनों में साख मजबूत बनाना चाहता है। जेहादी संगठनों के बीच खुद को मजबूत दिखाने के लिए अल-जवाहिरी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
अल-जवाहिरी ने अपने घोषणा पत्र में काफी पहले ही भारत को सबसे ऊपर रख रखा है। यह घोषणापत्र 2001 में जारी किया गया था जिसमें भारत में घुस कर खून की होली खेलने का संकल्प शामिल है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद अल-कायदा के निशाने पर हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications