अस्पताल से छूटते ही बोले बाबा रामदेव ने कहा लड़ाई अभी जारी है
'अंतिम सांस तक काले धन के लिए लड़ता रहूंगा'
बाबा ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि वो एक तप गुरू है, उन्होने जनता के साथ पांच साल तक तप किया है. उन्होंने अपने अनशन के दौरान घायल और लापता लोगों के लिए दुख प्रकट किया और राजबाला की हालत पर चिंता जाहिर की। बाबा ने कहा कि वो पूरी ऊर्जा और नई शक्ति के साथ अपनी लड़ाई में वापस आयेगें।
'तप गुरू हूं मै, मैनें कोई अपराध नहीं किया है'
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अनशन 4 जून से शुरू किया था। लेकिन 5 जून की रात को उनके अनशन स्थल दिल्ली के रामलीला मैदान पर पुलिस का डंडा चल गया जिसके बाद वो हरिद्वार पहुंचा दिये गये और उनका अनशन लगातार चालू रहा। बाबा की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई थी। उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर के कहने पर बाबा ने अपना अनशन तोड़ दिया था। और आज उनकी हालत में सुधार देखते हुए असप्ताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।
;












Click it and Unblock the Notifications